पोर्ट ऑफ स्पेन से शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो की अपनी दो दिवसीय यात्रा संपन्न कर ली। यह उनकी पांच देशों की विदेश यात्रा का तीसरा चरण है, जिसके तहत वे अब अर्जेंटीना के लिए रवाना हो गए हैं।
द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए छह समझौते
त्रिनिदाद एवं टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर के साथ वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर छह महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते बुनियादी ढांचा, फार्मास्यूटिकल्स और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।
अर्जेंटीना यात्रा का अगला चरण
प्रधानमंत्री मोदी अब अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर अर्जेंटीना जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान भारत और अर्जेंटीना के बीच आर्थिक, रणनीतिक और तकनीकी सहयोग पर केंद्रित महत्वपूर्ण चर्चाएं होने की संभावना है।


Download Android App
Download iOS App



