प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 अप्रैल को अगरतला में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट और रामनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा, जबकि त्रिपुरा पूर्व लोकसभा क्षेत्र के मतदाता 26 अप्रैल को दूसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
Highlights
- प्रधानमंत्री मोदी 17 अप्रैल को अगरतला में रैली को करेंगे संबोधित
- स्वामी विवेकानंद मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे
- देबबर्मन के लिए प्रचार करेंगे
स्वामी विवेकानंद मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे
भाजपा प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 अप्रैल को यहां स्वामी विवेकानंद मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। चक्रवर्ती ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भी 15 अप्रैल को राज्य का दौरा करने और उनाकोटि जिले के कुमारघाट में एक रैली को संबोधित करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि शाह भाजपा की त्रिपुरा पूर्व सीट से उम्मीदवार कृति देवी देबबर्मन के लिए प्रचार करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



