नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल एम्स में बुजुर्गो के लिये एक राष्ट्रीय केंद्र की आधारशिला रखेंगे और सफदजंग अस्पताल के अत्याधुनिक ब्लाक एवं आपातकालीन ब्लाक का उद्घाटन करेंगे । सरकारी बयान के अनुसार, एम्स में बुजुर्गो के लिये एक राष्ट्रीय केंद्र की स्थापना होने से बुजुर्गो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी । इस प्रस्ताविक केंद्र में 200 विस्तरों का सामान्य वार्ड होगा । एम्स में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री सफदरजंग अस्पताल के 555 विस्तरों वाले अत्याधुनिक ब्लाक का उद्घाटन करेंगे । वे इस अस्पताल के नये आपातकालीन ब्लाक का भी उद्घाटन करेंगे । प्रधानमंत्री का एम्स में 300 विस्तरों वाले पावर ग्रिड विश्राम सदन और अंसारी नगर में एम्स और ट्रोमा सेंटर के बीच एक सम्पर्क मार्ग के शुभारंभ का भी कार्यक्रम है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



