कांग्रेस पार्टी और भाजपा की लड़ाई सालों से चलते आ रही है जो थमने का नाम नहीं ले रही जी हां कभी कांग्रेस पार्टी के नेता बीजेपी पर तंज करते हैं तो कभी बीजेपी के नेता कांग्रेस पर। हद तो तब हुई जब बीजेपी के नेताओं ने राहुल गांधी को दशानन का रूप दे दिया और उन्हें रावण करार कर दिया। जी हां इसी सिलसिले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी को दशानन के रूप में दर्शाते हुए साथ ही राहुल गांधी को इस युग का रावण करार देने को लेकर भाजपा पर बड़ा पलटवार किया है उन्होंने प्रधानमंत्री समेत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी कई सवाल किया।
क्या कहा प्रियंका गाँधी ने ?
सोशल मीडिया प्लेटफार्म के ज़रिये प्रियंका गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नाडा से सवाल करते हुए लिखी की “सर्वश्री नरेंद्र मोदी जी एवं श्री जेपी नड्डा जी! आप राजनीति और बहस-मुबाहसे को गिरावट की कौन-सी मंज़िल तक ले जाना चाहते हैं? आपकी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो हिंसक और उकसाऊ ट्वीट किये जा रहे हैं, क्या उसमें आपकी सहमति है ? ज़्यादा समय नहीं बीता, आपने शुचिता की क़सम खायी थी। क्या वादों की तरह क़समें भी भूल गये ?”
सर्वश्री @narendramodi जी एवं श्री @JPNadda जी! आप राजनीति और बहस-मुबाहसे को गिरावट की कौन-सी मंज़िल तक ले जाना चाहते हैं?
आपकी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो हिंसक और उकसाऊ ट्वीट किये जा रहे हैं, क्या उसमें आपकी सहमति है ?
ज़्यादा समय नहीं बीता, आपने शुचिता की क़सम…
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 5, 2023
कांग्रेस पार्टी को आया गुस्सा !
दरअसल भाजपा के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के तस्वीर शेयर की गई जिसे शेयर करते हुए लिखा गया कि “नए युग का रावण यहां है वह बुरा है धर्म विरोधी है राम विरोधी है, उसका लक्ष्य भारत को नष्ट करना है” और इसी बयान के बाद कांग्रेस बौखला सी गई जिसको लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा के आधिकारिक हैंडल पर राहुल गांधी को रावण के रूप में दिखाया गए ग्राफिक के पीछे वास्तविक मंशा क्या है? उन्होंने कहा कि इसका स्पष्ट रूप है और एक ही मकसद है एक कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाना और जनता को भड़काना जिनके पिता और दादी की हत्या उन लोगों ने की थी जो भारत को तोड़ना चाहते थे।”
The new age Ravan is here. He is Evil. Anti Dharma. Anti Ram. His aim is to destroy Bharat. pic.twitter.com/AwDKxJpDHB
— BJP (@BJP4India) October 5, 2023


Download Android App
Download iOS App



