कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ऐहतियातन खुद को पृथक करते हुए असम और तमिलनाडु का प्रस्तावित चुनावी दौरा रद्द कर दिया है।
हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ pic.twitter.com/B1PlDyR8rc
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 2, 2021
सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 जांच में रॉबर्ट वाद्रा के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, हालांकि प्रियंका की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के संपर्क में आने के कारण उन्हें चुनावी दौरे रद्द करने पड़ रहे हैं।
प्रियंका ने ट्वीटर पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक पृथक-वास में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस की विजय की प्रार्थना करती हूं।’’


Download Android App
Download iOS App



