कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में गोलीबारी की घटना की निंदा करते हुए शनिवार को कहा कि यह घटना पूरी दुनिया के लिए इस बात की चेतावनी होनी होनी चाहिए कि नफरत हमेशा बुरी होती है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ”न्यूजीलैंड में भयावह आंतकी कृत्य दुनिया के लिए एक चेतावनी होना चाहिए कि नफरत कभी सही नहीं होती।”
उन्होंने कहा, ”पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदना है। कामना है कि इस अपराध का प्रतिरोध कर रहे करोड़ों लोगों के स्नेह एवं समर्थन से उन्हें ताकत मिले।” गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



