पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी ने विभिन्न सरकार प्रायोजित योजनाओं का लोगों के बीच निरंतर प्रचार किए जाने की आज अपील की ताकि मौजूदा विथीय समस्याओं को दूर किया जा सके। कराईकल से किरण बेदी ने एक व्हाट्सएप संदेश में मीडिया को बताया कि हमें निर्भरता से स्वयं सहायता की ओर बढ़ना चाहिए। पूर्व आईपीएस अधिकारी सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए सोमवार से यहां ठहरी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि निर्भरता से स्वयं सहायता की ओर बढ़ने के कारण उन समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी जो सरकारी योजनाओं के बारे में अज्ञानता एवं उपेक्षा की वजह से उत्पन्न हो रही हैं। क्षेत्र में मछुआरों से बातचीत करने के बाद किरण ने कहा, ”राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) जब ग्रामीण गरीबों को 4.2 प्रतिशत की दर पर रिण मुहैया करा रहा है, तब भी मछुआरे साहूकारों से 46 प्रतिशत की ब्याज दर पर रिण ले रहे हैं।”
इससे वह कर्ज के जाल में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा सभी गरीब मछुआरों और अन्य क्षेत्रों में, संसाधनों और जरूरतमंद के बीच संबंध की आवश्यकता है…चुनौती यह है कि हम कैसे अपनी योजनाओं को उन तक पहुंचाते हैं जिनके लिए वह बनाई गइ’ और चलाई जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



