भारत में Electronics Production को बढ़ावा, 22,919 करोड़ की योजना को मंजूरी

Summary :

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन को आत्मनिर्भर बनाने की योजना

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र विश्व स्तर पर सबसे अधिक व्यापार और सबसे तेजी से बढ़ते उद्योगों में से एक है।  इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की वैश्विक अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, देश के आर्थिक और तकनीकी विकास को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए PM मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में  22,919 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना को मंजूरी दे दी है।

सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य electronics component manufacturing  और घरेलू निवेश को आकर्षित करके एक मैन्युफैक्चरिंग पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करना, क्षमता और योग्यता विकसित करके घरेलू मूल्य संवर्धन को बढ़ाना है साथ ही भारतीय कंपनियों को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एकीकृत करना है।

मंत्री अश्विनी वैष्णव

योजना में करोड़ों का निवेश

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस योजना में 59,350 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य से लगभग 4,56,500 करोड़ रुपये का उत्पादन होगा और इसके कार्यकाल के दौरान 91,600 व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक सामानों का घरेलू उत्पादन वर्ष 2014-15 में 1.90 लाख करोड़ रुपये था यह अब बढ़कर वर्ष 2023-24 में 17% से अधिक की CAGR पर 9.52 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात भी वर्ष 2014-15 में 0.38 लाख करोड़ था। अब यह वित्त वर्ष 2023-24 में 20% से अधिक की CAGR पर 2.41 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Mobile Production में उछाल, India 2026 तक 300 बिलियन डॉलर के Electronics लक्ष्य पर

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन का 2026 तक लक्ष्य

भारत में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन से अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ष 2026 तक उत्पादन 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुँच सकता है। बता दें कि भारत ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन में तेजी से प्रगति की है और अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माण देश बन गया है। भारत में हर वर्ष लगभग 325 से 330 मिलियन से अधिक स्मार्टफोन का उत्पादन किया जा रहा है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।