Protein Condom reality: आपने खाने में प्रोटीन के बारे में तो ज़रूर सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी कंडोम में प्रोटीन के बारे में सुना है? शायद नहीं। यह दुनिया में पहली बार हुआ है, क्योंकि भारत ने बाज़ार में प्रोटीन से भरा कंडोम पेश किया है। बता दें कि एक फिटनेस ब्रांड ने बीते रविवार को एक नए प्रोडक्ट लांच किया, जिसे उन्होंने ‘दुनिया का पहला प्रोटीन कंडोम’ बताया गया। कंपनी फ्लाइंग बीस्ट ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह प्रोडक्ट आपकी रात की परफॉर्मेंस बेहतर बनाने में मदद करेगा।
इस अजीबोगरीब घोषणा के बाद यह खबर तेजी से वायरल हो गई। फिर क्या था कई लोगों ने ‘Protein Condom’ के फायदे पर सवाल उठाए और इसे यहां तक बता दिया कि यह कहीं अप्रैल फूल से पहले किया गया मजाक तो नहीं है। बता दें कि फ्लाइंग बीस्ट के कंटेंट क्रिएटर और फिटनेस इंफ्लुएंसर Gaurav Taneja ने इस ‘Protein Condom’ को लांच किया है. तनेजा फिटनेस से जुड़े सप्लीमेंट्स भी बेचते हैं।
Protein Condom reality: सोशल मीडिया पर कमेंट की बौछार
PROTEIN SOURCES KINDA GETTING OUT OF HAND NO!?????😭😭😭😭😭🙏🏼 pic.twitter.com/buDHldJaQc
— WakandaNonsenseisthis (@aamodhinii) March 29, 2026
‘Protein Condom’ के लांच होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तर-तरह की बातें कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह प्रोडक्ट सच में है या सिर्फ अप्रैल फूल का मजाक बनाया जा रहा है। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी कंडोम को “फ्यूचरिस्टिक” कहा गया हो। 2024 में, जर्मन कंडोम कंपनी ‘बिली बॉय’ ने ‘इनोशन बर्लिन’ के सहयोग से “Camdom” नाम का एक ऐप लॉन्च किया। इसे “डिजिटल कंडोम” का नाम दिया गया है, और इसका उद्देश्य अंतरंग पलों के दौरान लोगों की निजता की रक्षा करना है।
Protein Condom reality: यह प्रोटीन कंडोम है क्या?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रोडक्ट को L-Arginine नाम के एक अमीनो एसिड से तैयार किया गया है, जो बॉडी में ब्लड फ्लो बढ़ाने में मदद करता है। बताया जा रहा है कि इससे शरीर में सर्कुलेशन बढ़िया तरिके से हो सकता है और परफॉर्मेंस में भी सुधार होगा। लेकिन याद रखने वाली बात यह है कि अब तक इस दावे को साबित करने वाला कोई पक्का वैज्ञानिक सबूत नहीं मिला है।
इसके अलावा, यह भी दावा किया जा रहा है कि ‘Protein Condom’ के अलग-अलग फ्लेवर जैसे चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी और वनीला भी मार्किट में जल्द आ सकता है। हालांकि, अभी यह पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है कि यह सच में मार्केट में ‘Protein Condom’ आएगा या सिर्फ लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है, या कोई मार्केटिंग का पार्ट है।
यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट


Download Android App
Download iOS App




