गुरूग्राम : केन्द्रीय पुलिस रिजर्व बल (सीआरपीएफ) जम्मू कश्मीर में पिछले महीने आत्मघाती हमले में शहीद 40 जवानों के सम्मान में इस साल आधिकारिक रूप से होली नहीं मनाएगा। सीआरपीएफ के महानिदेशक (डीजी) आर आर भटनागर ने मंगलवार को यहां बल के 80वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि वामपंथी चरमपंथियों या नक्सलियों का प्रभाव 40 प्रतिशत तक कम हुआ है और अब देश में कुछ ही क्षेत्र बचे हैं जो अब इससे प्रभावित नहीं हैं।
दिवंगत जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए डीजी ने कहा कि बल शहीद जवानों के परिजन की मदद के लिए एक ‘मोबाइल एप’ बना रहा है। उन्होंने कहा कि पुलवामा में 14 फरवरी को आत्मघाती हमले में शहीद 40 जवानों के सम्मान में 21 मार्च को होली के मौके पर कोई ‘‘आधिकारिक जश्न’’ नहीं होगा। डीजी ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर में, आतंकवाद से निपटना एक चुनौती है। बल ने कश्मीर घाटी में पिछले साल अभियानों में 210 आतंकवादियों को मार गिराया।’’


Download Android App
Download iOS App



