कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर घायल युवक को कंधे पर लादकर अस्पताल पहुंचाने वाले पुलिसकर्मी पूनम बिल्लोरे की तारीफ करते हुए सोमवार को कहा कि वह देश के सभी नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘पूनम बिल्लोरे जी, आप मिसाल कायम करने वाले पुलिसकर्मी हैं। आप देश के सभी नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हम सभी को आप पर बहुत गर्व है।’
खबरों के मुताबिक, होशंगाबाद जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर शिवपुर के पास ट्रेन से गत शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर गिरे 35 वर्षीय युवक को पूनम बिल्लोरे लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर तक कंधे पर उठाकर ले गए। इसके चलते गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हुआ है और लोग बिल्लोरे की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




