Pune Rave Party: महाराष्ट्र के पुणे शहर के खराड़ी इलाके में शनिवार देर रात एक हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने एक पॉश अपार्टमेंट में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) – शरद पवार गुट की नेता Rohini Khadse के पति प्रांजल खडसे भी शामिल हैं। पुलिस को इस रेव पार्टी की सूचना आधी रात को मिली, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
Pune Rave Party में शराब-हुक्का बरामद
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। वहां बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ, शराब की बोतलें और हुक्के बरामद हुए। फ्लैट में मौजूद तीन महिलाएं और चार पुरुष नशे की हालत में पाए गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और मौके से मिले सभी नशीले पदार्थ जब्त कर लिए।

सोशल मीडिया पर प्रमोट हो रही थी पार्टी
सूत्रों के अनुसार, यह रेव पार्टी सोशल मीडिया के जरिए प्रमोट की जा रही थी और इसमें शामिल होने के लिए भारी एंट्री फीस ली जा रही थी। दिखावे के लिए इसे हाउस पार्टी बताया गया, लेकिन अंदरूनी तौर पर वहां मादक पदार्थों का सेवन हो रहा था। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने किया। पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है और पकड़े गए लोगों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज एक्ट (NDPS) समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Pune Rave Party: जांच जारी
Pune News के इस मामले में फिलहाल जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस रेव पार्टी के आयोजन में और कौन-कौन शामिल थे। यह घटना पुणे जैसे विकसित शहर में नशे और पार्टी कल्चर के खतरनाक बढ़ते ट्रेंड को उजागर करती है।
ये भी पढ़ें– हरिद्वार के मनसा देवी में बड़ा हादसा, भगदड़ मचने से 6 की मौत, कई घायल


Download Android App
Download iOS App




