Punjab: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मादक पदार्थ से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच के सिलसिले में बुधवार को पंजाब के कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जगदीश सिंह उर्फ भोला मुख्य आरोपी है। सूत्रों के मुताबिक, रूपनगर जिले में कुल 13 परिसरों पर छापेमारी की गई। ED ने अपनी जांच में पाया था कि भोला मामले में एजेंसी द्वारा कुर्क की गई जमीन पर ‘अवैध’ खनन किया जा रहा था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है।
- ED ने बुधवार को पंजाब के कई स्थानों पर छापेमारी की
- इस मामले में जगदीश सिंह उर्फ भोला मुख्य आरोपी है
- रूपनगर जिले में कुल 13 परिसरों पर छापेमारी की गई
- ED ने अपनी जांच में पाया था कि भोला मामले में एजेंसी द्वारा कुर्क की गई
छापेमारी में अब तक करीब 3 करोड़ की नकदी जब्त
सूत्रों ने बताया कि इस कथित अवैध खनन मामले के कुछ आरोपियों में नसीबचंद और ‘श्री राम क्रशर’ शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के दौरान अब तक करीब तीन करोड़ रुपये की नकदी जब्त की जा चुकी है। पंजाब में मादक पदार्थ से जुड़े धन शोधन का यह मामला करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ गिरोह से जुड़ा है, जिसका पुलिस ने 2013-14 के दौरान पर्दाफाश किया था। ED ने पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था।
ED ने भोला को जनवरी 2014 में किया गिरफ्तार
इस मामले को आमतौर पर ‘भोला’ मादक पदार्थ मामले के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस मामले में कथित मुख्य आरोपी, पहलवान से पुलिसकर्मी और फिर मादक पदार्थ माफिया बने जगदीश सिंह उर्फ भोला की संलिप्तता सामने आई थी। ED ने भोला को जनवरी 2014 में गिरफ्तार किया था।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



