चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बाढ़ग्रस्त केरल के लिए दस करोड़ रूपये की तत्काल सहायता मुहैया कराने का ऐलान किया है । सरकारी बयान में कहा गया है कि पांच करोड़ रूपया पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष से केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में अंतरण किया जा रहा है ।
इसमें कहा गया है कि बाकी पांच करोड़ रूपये की तैयार खाद्य सामग्री जैसे बिस्कुट, रस्क आदि और अन्य जरूरत की चीजें होंगी। रक्षा मंत्रालय की मदद से इन सामग्रियों को वहां भेजा जाएगा । केरल में आयी जबरदस्त बाढ़ के कारण प्रदेश में आठ अगस्त से अबतक 173 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 106 लोगों की मौत कल हुई है ।


Download Android App
Download iOS App



