पंजाब: जालंधर में ‘वेपन सप्लाई मॉड्यूल’ का फंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Summary :

जालंधर, 26 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के जालंधर में खुफिया टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय अवैध वेपन सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। टीम ने इस दौरान उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 देसी पिस्तौल (7.65 एमएम) और 20 मैगजीन बरामद की गई हैं। इससे पहले, दो बीकेआई सदस्यों को उनके विदेशी हैंडलर के निर्देश पर बलाचौर के पास तीन ग्रेनेड और एक आईईडी खरीदने और लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में इन्हीं आईईडी का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में…

जालंधर, 26 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब के जालंधर में खुफिया टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय अवैध वेपन सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। टीम ने इस दौरान उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 10 देसी पिस्तौल (7.65 एमएम) और 20 मैगजीन बरामद की गई हैं।

इससे पहले, दो बीकेआई सदस्यों को उनके विदेशी हैंडलर के निर्देश पर बलाचौर के पास तीन ग्रेनेड और एक आईईडी खरीदने और लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में इन्हीं आईईडी का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में किया गया था। आरोपियों ने विदेशी दलालों के निर्देश पर गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के आवास पर जबरन वसूली के लिए हथियार खरीदने और गोलीबारी करने में भी भाग लिया था।

बताया गया कि लंबी जांच के दौरान, उत्तर प्रदेश के इन दो आरोपियों की गिरफ्तारी से पता चला है कि वे जर्मनी और अमेरिका से संचालित होने वाले विदेशी अपराधियों के इशारे पर काम कर रहे थे और पंजाब में आपराधिक गिरोहों को हथियार मुहैया करा रहे थे।

वहीं, पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर स्थित काउंटर इंटेलिजेंस ने एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी विदेशी हैंडलर के निर्देश पर गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर जबरन वसूली के लिए हथियार खरीदने और फायरिंग करने में भी शामिल थे।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आतंकी और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले विदेशी हैंडलर्स के साथ इसके मजबूत संबंध हैं। इस मामले में पहले हुई गिरफ्तारियों से पहले ही विस्फोटक और जबरन वसूली से संबंधित घटनाओं में बीकेआई के सदस्यों की संलिप्तता का खुलासा हो चुका है।

अमृतसर पुलिस स्टेशन (एसएसओसी) में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।

–आईएएनएस

एमएस/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.