पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सिख फॉर जस्टिस के 2 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Summary :

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बॉयकॉट एयर इंडिया और खालिस्तान के नारे लिखने के आरोप में अलगाववादी समूह, सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के 2 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को यह जानकारी दी। In a major breakthrough, CI Bathinda has arrested two #SFJ operatives for writing Boycott Air India/ Khalistan slogans at various public places including #Punjab, #Himachal, #Rajasthan, backed by mastermind Gurpatwant Pannu & Jagjeet Singh of Sikhs for Justice in #NewYork (1/2) pic.twitter.com/DnkM1EBzSQ — DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice)…

पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बॉयकॉट एयर इंडिया और खालिस्तान के नारे लिखने के आरोप में अलगाववादी समूह, सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के 2 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को यह जानकारी दी।

DGP ने कहा कि दोनों गुर्गों को न्यूयॉर्क में सिख फॉर जस्टिस के मास्टरमाइंड गुरपतवंत पन्नू और जगजीत सिंह का समर्थन प्राप्त था।
उन्होंने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। 2019 में, केंद्र ने अलगाववाद के आधार पर सिख फॉर जस्टिस पर प्रतिबंध लगा दिया था। अमेरिका से संचालित यह समूह पंजाब को अलग करने के लिए अभियान चलाने की कोशिश कर रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Desk Team