पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Summary :

अमृतसर, 27 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस की अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने सरहद पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 10 विदेशी निर्मित अत्याधुनिक पिस्तौलें तथा मैगजीन बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक विदेशी गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रहे थे और पाकिस्तान आधारित तस्करों के साथ मिलकर भारत में अवैध हथियारों की तस्करी करवा रहे थे। यह खेप आगे पंजाब में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने के लिए लाई जा रही थी। इस संबंध…

अमृतसर, 27 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस की अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने सरहद पार से चल रहे अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 10 विदेशी निर्मित अत्याधुनिक पिस्तौलें तथा मैगजीन बरामद की हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी एक विदेशी गैंगस्टर के इशारे पर काम कर रहे थे और पाकिस्तान आधारित तस्करों के साथ मिलकर भारत में अवैध हथियारों की तस्करी करवा रहे थे। यह खेप आगे पंजाब में आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने के लिए लाई जा रही थी।

इस संबंध में थाना एसएसओसी अमृतसर में आर्म्स एक्ट और बीएनएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे और पीछे के लिंक खंगाल रही है और जांच जारी है।

पंजाब पुलिस अवैध हथियार तस्करी, संगठित अपराध और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर कायम है, ताकि पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित बनाया जा सके।

इससे पहले गुरुवार को पंजाब के जालंधर में खुफिया टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय अवैध वेपन सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। टीम ने इस दौरान उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 10 देसी पिस्तौल (7.65 एमएम) और 20 मैगजीन बरामद की गई।

इससे पहले, दो बीकेआई सदस्यों को उनके विदेशी हैंडलर के निर्देश पर बलाचौर के पास तीन ग्रेनेड और एक आईईडी खरीदने और लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में इन्हीं आईईडी का इस्तेमाल हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में किया गया था। आरोपियों ने विदेशी दलालों के निर्देश पर गढ़शंकर में एक ट्रैवल एजेंट के आवास पर जबरन वसूली के लिए हथियार खरीदने और गोलीबारी करने में भी भाग लिया था।

–आईएएनएस

एमएस/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.