Punjab: पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से ज्‍यादातर विभाग लिए

Punjab: पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से ज्‍यादातर विभाग लिए गए वापस

पंजाब में भगवंत मान सरकार में एक मामूली कैबिनेट फेरबदल में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर से उनके अधिकांश विभाग वापस ले लिए गए हैं। जिनमें से कई जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जौरमाजरा को दे दिए गए।

Highlights

  • पंजाब की AAP सरकार के मंत्री के विभाग छिने
  • कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह हेयर से धिकांश विभाग वापस लिए गए
  • दूसरी बार गुरमीत सिंह के दायित्व में बदलाव

7 नवंबर को चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधेे मंत्री हेयर के पास अब केवल खेल एवं युवा कल्याण विभाग ही बचा है। उनके अन्‍य विभाग – खान और भूविज्ञान और जल संसाधन अब जौरामाजरा को आवंटित कर दिए गए हैं।

20 महीने की सरकार में पिछले कैबिनेट फेरबदल में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य और उच्च और स्कूल शिक्षा विभाग उनसे ले लिए गए थे। यह दूसरी बार है जब हेयर के पोर्टफोलियो में बदलाव किया गया है। अब जौरमाजरा चौथे सिंचाई मंत्री बन गए हैं। 17 सदस्यीय मंत्रिमंडल में दूसरी बार के विधायक हेयर और अमन अरोड़ा, जिनके पास नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग है, दोनों को उनकी वरिष्ठता के बावजूद आकार में कटौती की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।