Punjab: अमृतसर से दिल्ली रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन, कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने PM मोदी का जताया आभार

Summary :

Punjab: अमृतसर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन को PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज पहली बार यात्रा कर रहे यात्रियों को दिल्ली तक का सफर फ्री में तय करने का मौका मिला। PM के द्वारा हरी झंडी दिखाने के दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, अमृतसर के कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला भी मौजूद रहे। पंजाब से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर-दिल्ली मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और…

Punjab: अमृतसर से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन को PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आज पहली बार यात्रा कर रहे यात्रियों को दिल्ली तक का सफर फ्री में तय करने का मौका मिला। PM के द्वारा हरी झंडी दिखाने के दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, अमृतसर के कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला भी मौजूद रहे। पंजाब से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर-दिल्ली मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और बिहार में चलने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों के साथ-साथ अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

  • अमृतसर-दिल्ली के बीच वंदे भारत को PM मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
  • आज पहली बार यात्रियों को दिल्ली तक का सफर फ्री में तय करने का मौका मिला
  • कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह ने PM मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया

कांग्रेस सांसद ने PM को दिया धन्यवाद

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, मैं अमृतसर से इस ट्रेन को शुरू करने के लिए PM नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद देता हूं। अमृतसर एक पर्यटन शहर है और यह मध्यम वर्ग के लोगों के लिए एक उपहार है। यह हमारी अर्थव्यवस्था के लिए भी सहायक है क्योंकि अब अधिक लोग अमृतसर आ सकते हैं। औजला ने ट्रेन के अंदरूनी हिस्सों की जांच की और यात्रियों से बातचीत भी की। इस बीच पीएम मोदी ने आज अयोध्या में पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उन्होंने पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन से अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News