वायुसेना दिवस के मौके पर 08 अक्टूबर को राफेल विमान भारतीय वायुसेना के बेड़ में शामिल हो जायेगा। एक अधिकारी ने यहां बताया कि फ्रांस के मेरिग्नैक में एक औपचारिक समारोह में फ्रांस राफेल लड़ाकू विमान भारत को सौंपेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समारोह में उपस्थित रहेंगे।
अधिकारी ने कहा ‘‘08 अक्टूबर का दिन दो कारणों से खास है। उस दिन दशहरा भी है और वायुसेना दिवस भी संभवत: इसीलिए राफेल को वायुसेना में शामिल करने के लिए इस दिन को चुना गया है।
वायुसेना में औपचारिक रूप से 08 अक्टूबर को शामिल होने के बावजूद राफेल विमानों का पहला जत्था अगले साल अप्रैल-मई में भारत आयेगा और सभी 36 विमान सितंबर 2022 तक वायुसेना को मिल जायेंगे।
भारत ने 36 राफेल विमानों के लिए फ्रांस के साथ सितंबर 2016 में समझौता किया था। यह 59,000 करोड़ रुपये का सौदा है जो पिछले लोकसभा चुनाव के समय काफी विवादों में रहा था।


Download Android App
Download iOS App



