गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होगा राफेल, ‘वर्टिकल चार्ली फॉर्मेशन’ से होगा फ्लाईपास्ट का समापन

Summary :

गणतंत्र दिवस परेड में वायुसेना की झांकी में राफेल लड़ाकू विमान से लेकर अमेरिकी एयरक्राफ्ट चिनूक भी आसमान में अपनी गरज दिखाएगा।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में हाल ही में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए राफेल लड़ाकू विमान नजर आएगा। फ्लाईपास्ट का समापन राफेल विमान के ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में उड़ान भरने से होगा। भारतीय वायुसेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।
‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ में विमान कम ऊंचाई पर उड़ान भरता है, सीधे ऊपर जाता है, उसके बाद कलाबाजी खाते हुए फिर एक ऊंचाई पर स्थिर हो जाता है। वायुसेना की झांकी में राफेल लड़ाकू विमान से लेकर अमेरिकी एयरक्राफ्ट चिनूक भी आसमान में अपनी गरज दिखाएगा। 
परेड में स्वदेशी छोटे लड़ाकू एयरक्राफ्ट और हेलिकॉप्टर भी प्रदर्शित किए जाएंगे। कुल 42 विमान हिस्सा लेंगे जिसमें 15 फाइटर, 21 हैलिकॉप्टर , और 5 ट्रांसपोर्ट और एक AEW&C उडान भरेंगे। विंग कमांडर इंद्रानिल नंदी ने कहा, ‘‘फ्लाईपास्ट का समापन एक राफेल विमान द्वारा ‘वर्टिकल चार्ली फार्मेशन’ से होगा। 
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को फ्लाईपास्ट में वायुसेना के कुल 38 विमान और भारतीय थल सेना के चार विमान शामिल होंगे। 

Desk Team