Breaking News! राघव चड्ढा ने ‘आप’ से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने का किया ऐलान

Raghav Chadha Join BJP

Raghav Chadha Join BJP : पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है. आम आदमी पार्टी के नेता व राज्य सभा सदस्य राघव चड्ढा ने आप पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है. इसी के साथ उन्होंने भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया है. बता दें, राघव के अलावा कई अहम नेता ने पार्टी छोड़ दी है. राघव चड्ढा ने इस्तीफ़ा देने साथ कहा है कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है.’

उन्होंने कहा, “हम बीजेपी के साथ विलय कर रहे हैं. पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की केंद्र सरकार ने ऐसे कई फैसले लिए हैं, जिन्हें लेने से पहले कई नेता डरते थे. जनता ने इस नेतृत्व पर एक नहीं बल्कि तीन बार मुहर लगाई है. हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करते हैं.”

आप में बड़ी टूट

बता दें, यह आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ा झटका है. राघव चड्ढा के साथ पार्टी के कई अहम् नेताओं ने पार्टी से खुद को अलग कर लिया है. बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा के साथ पार्टी से 7 सांसद भी खुद को अलग कर चुके हैं. इसमें संभावित तौर पर हरभजन सिंह, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल शामिल हैं.

पार्टी के लिए बड़ा सेट बेक

बता दें, राघव चड्ढा ने कहा, 10 में से 8 सांसद उनके साथ हैं. इसे लेकर उन्होंने राज्यसभा स्पीकर को पत्र लिखकर जानकारी दे दी है. यह सारे चेहरे आम आदमी पार्टी के लिए बड़े माने जाते रहे हैं, इन्हें पार्टी ने संसद में चुन कर भेजा था.

आप पार्टी का फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन जिस तरह की घटना घटी है उससे यह कहना मुश्किल नहीं कि आप के लिए यह बहुत बड़ी मुश्किल होने जा रही है.

बता दें इस मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप एक प्रेस कांफ्रेस करेगी.

यह भी पढ़ें –  एनडीए के नेताओं का विपक्ष पर हमला, ‘तेजस्वी चिंता न करें, उनकी भूमिका होगी सीमित’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।