राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल और स्वाति मालीवाल समेत ये सांसद होंगे BJP में शामिल! सामने आई संभावित लिस्ट

Summary :

Raghav Chadha joins BJP Big Update: आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल राघव चड्ढा के बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है। उन्होंने पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का ऐलान किया है। राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब अपने मूल उद्देश्य से भटक चुकी है। उनका आरोप है कि पार्टी पर अब भ्रष्ट लोगों का नियंत्रण हो गया है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में उनके पास दो ही रास्ते थे—या तो राजनीति छोड़ दें या फिर नया रास्ता चुनें। उन्होंने दूसरा विकल्प चुना और जनता के बीच…

Raghav Chadha joins BJP Big Update: आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल राघव चड्ढा के बयान ने सियासी माहौल गरमा दिया है। उन्होंने पार्टी छोड़ने और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का ऐलान किया है। राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब अपने मूल उद्देश्य से भटक चुकी है। उनका आरोप है कि पार्टी पर अब भ्रष्ट लोगों का नियंत्रण हो गया है। उन्होंने बताया कि इस स्थिति में उनके पास दो ही रास्ते थे—या तो राजनीति छोड़ दें या फिर नया रास्ता चुनें। उन्होंने दूसरा विकल्प चुना और जनता के बीच जाने का फैसला किया।

Raghav Chadha joins BJP Big Update: बीजेपी में शामिल होने की घोषणा

राघव चड्ढा ने यह भी कहा कि वह अब भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश की सेवा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे राजनीति में करियर बनाने नहीं आए थे, बल्कि समाज के लिए काम करने के उद्देश्य से आए थे।

राज्यसभा सांसदों के साथ जाने का दावा

राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के दो-तिहाई सांसद भी उनके साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगा है कि आखिर कौन-कौन से बड़े नेता इस संभावित बदलाव का हिस्सा बन सकते हैं।

BJP  में जाने वाले संभावित राज्यसभा सांसदों की सूची

वर्तमान में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों में कई प्रमुख नाम शामिल हैं:

  • राघव चड्ढा (पंजाब)
  • संदीप पाठक (पंजाब)
  • अशोक कुमार मित्तल (पंजाब)
  • हरभजन सिंह (पंजाब)
  • विक्रमजीत सिंह साहनी (पंजाब)
  • स्वाति मालीवाल (दिल्ली)
  • राजेंद्र गुप्ता

पार्टी से दूरी की वजह

राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने पहले ही पार्टी की गतिविधियों से दूरी बना ली थी। उनका मानना है कि जिस पार्टी को उन्होंने अपने खून-पसीने से खड़ा किया और 15 साल दिए, वह अब आम लोगों से दूर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि आज जनता का भरोसा AAP से कम हो रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

अगर यह दावा सच साबित होता है, तो यह आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका हो सकता है और बीजेपी को मजबूती मिल सकती है। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि आगे कौन से बड़े नेता इस बदलाव का हिस्सा बनते हैं और इसका राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: Breaking News! राघव चड्ढा ने ‘आप’ से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने का किया ऐलान

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।