Kal Ka Rashifal 25 April 2026: 25 अप्रैल को किन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार? जानें मेष से मीन तक का सटीक भविष्यफल

Kal Ka Rashifal 25 April 2026
Kal Ka Rashifal 25 April 2026: ग्रहों की चाल को देखकर ही हमारा राशिफल तय होता है। हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है, जिसका असर उस राशि के लोगों पर पड़ता है। Rashifal 25 April 2026, के हिसाब से कुछ लोगों के लिए कल का दिन बहुत अच्छा रहेगा, तो कुछ के लिए सामान्य। Daily Zodiac Predictions और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, कल बन रहे ‘मालव्य योग’ से वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को बहुत फायदा रहना वाला है। आइए Daily Horoscope 25 April 2026 में जानें सभी 12 राशियों के लिए कल का दिन कैसा रहने वाला है।

Kal Ka Rashifal 25 April 2026: कैसा रहेगा कल का दिन?

मेष राशि (Aries)

Daily Horoscope 25 April 2026
Daily Horoscope 25 April 2026
आज आपको पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से गति पकड़ेंगे और आप घर के रेनोवेशन पर विचार कर सकते हैं। बच्चों पर नजर रखें। बड़ों का आशीर्वाद और सेवा आपके रिश्तों में मधुरता और मानसिक सुकून लाएगी।
शुभ रंग: डार्क रेड | शुभ अंक: 9

वृषभ राशि (Taurus)

Daily Horoscope 25 April 2026
Daily Horoscope 25 April 2026
समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई मित्र आर्थिक सहायता मांग सकता है। ननिहाल पक्ष से मेल-मिलाप के योग हैं। लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा पूरी होने से उत्साह बना रहेगा।

शुभ रंग: व्हाइट | शुभ अंक: 2

मिथुन राशि (Gemini)

Daily Horoscope 25 April 2026
Daily Horoscope 25 April 2026
छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। कानूनी उलझनों से बचने के लिए पैसों के विवाद शांति से सुलझाएं। जीवनसाथी से पारदर्शिता बरतें, कोई भी बात छिपाना भारी पड़ सकता है। किसी से वादा करने से पहले सोचना समझना जरूरी है।

शुभ रंग: ग्रीन | शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

Rashifal 25 April 2026
Rashifal 25 April 2026

कर्क राशि वाले लोग आज काफी व्यस्त रहेंगे और कई जिम्मेदारियां एक साथ संभालनी पड़ सकती हैं। ऑफिस में मनपसंद काम मिलने से मन खुश रहेगा। पार्टनर को खुश करने के लिए कोई उपहार ले सकते हैं। पुरानी गलतियों से सबक लेकर भविष्य की योजना बनाना बेहतर होगा।

शुभ रंग: व्हाइट | शुभ अंक: 7

सिंह राशि (Leo)

Rashifal 25 April 2026
Rashifal 25 April 2026
व्यापार में मुनाफा उम्मीद से कम रह सकता है, जिससे थोड़ी निराशा होगी। हालांकि, प्रॉपर्टी खरीदने का सपना साकार हो सकता है। किसी भी खबर को बिना पुष्टि किए साझा न करें। परिवार के अविवाहित सदस्यों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 1

कन्या राशि (Virgo)

Rashifal 25 April 2026
Rashifal 25 April 2026
वाहन सुख मिलने के योग हैं। संतान की प्रगति से आप गौरवपूर्ण महसूस करेंगे। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बनाए रखें ताकि वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना न करना पड़े।

शुभ रंग: डार्क ग्रीन | शुभ अंक: 6

तुला राशि (Libra)

Rashifal 25 April 2026
Rashifal 25 April 2026
आज संयम बनाए रखना आपके लिए सबसे जरूरी है। निवेश, विशेषकर शेयर बाजार में सावधानी बरतें क्योंकि हानि की संभावना है। जीवनसाथी की बातों को अहमियत दें और अपने गुस्से पर काबू रखें।
शुभ रंग: लाइट ब्लू | शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि (Scorpio)

Kal Ka Rashifal 25 April 2026
Kal Ka Rashifal 25 April 2026
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, जिससे आपके व्यवहार में झुंझलाहट दिख सकती है। राजनीति से जुड़े लोग शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापारिक विस्तार के लिए कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। एक समय पर एक ही काम पर ध्यान दें, वरना भ्रम बढ़ेगा।

शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3

धनु राशि (Sagittarius)

Kal Ka Rashifal 25 April 2026
Kal Ka Rashifal 25 April 2026
कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी और पैतृक धन मिलने की संभावना है। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखें, बाहर के खाने से बचें।
शुभ रंग: येलो | शुभ अंक: 4

मकर राशि (Capricorn)

Kal Ka Rashifal 25 April 2026
Kal Ka Rashifal 25 April 2026
कारोबार में पुरानी योजनाएं सफल होंगी। यात्रा का योग बन रहा है, लेकिन गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें,अचानक रिपेयरिंग का खर्च आ सकता है। अफवाहों पर ध्यान न दें। आज आप अपने पसंदीदा पकवानों का लुत्फ उठाएंगे।
शुभ रंग: ब्लैक | शुभ अंक: 10

कुंभ राशि (Aquarius)

Kal Ka Rashifal 25 April 2026
Kal Ka Rashifal 25 April 2026
नेगेटिव लोगों से दूरी बनाना ही बेहतर है। अपनों के बीच की राजनीति से बचने के लिए समझदारी से काम लें। बातचीत में नरमी रखें ताकि रिश्तों में खटास न आए। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में मन लगाने से मानसिक शांति मिलेगी।

शुभ रंग: ब्लू | शुभ अंक: 11

मीन राशि (Pisces)

Kal Ka Rashifal 25 April 2026
Kal Ka Rashifal 25 April 2026
ऑफिस में बेकार की बहसबाजी को तूल न दें, शांत रहकर काम निकालने में ही बुद्धिमानी होगी। घर में नए सदस्य के आगमन की खुशखबरी मिल सकती है। किसी पारिवारिक समारोह का हिस्सा बनेंगे। पैसों को लेकर परिवार में कोई भी वादा करने से पहले अपनी स्थिति जरूर जांच लें।
शुभ रंग: ऑरेंज | शुभ अंक: 12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।