‘दिल्ली में 37 लाख का घर, Maruti Suzuki Swift Dzire कार…’, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं सांसद राघव चड्ढा?

Summary :

Raghav Chadha Networth: आम आदमी पार्टी (AAP) के सीनियर नेता राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह पार्टी के अंदर चल रही खींचतान और उनके खिलाफ लिया गया बड़ा फैसला है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद उनकी निजी जिंदगी, खासकर उनकी संपत्ति और आय को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। दरअसल पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इस पद से हटने का मतलब यह है कि अब राज्यसभा में उनकी भूमिका पहले की…

Raghav Chadha Networth: आम आदमी पार्टी (AAP) के सीनियर नेता राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह पार्टी के अंदर चल रही खींचतान और उनके खिलाफ लिया गया बड़ा फैसला है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद उनकी निजी जिंदगी, खासकर उनकी संपत्ति और आय को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। दरअसल पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

इस पद से हटने का मतलब यह है कि अब राज्यसभा में उनकी भूमिका पहले की तुलना में थोड़ी सीमित हो जाएगी। पार्टी का कहना है कि राघव चड्ढा महत्वपूर्ण मुद्दों पर सक्रिय रूप से अपनी बात नहीं रखते थे, इसी वजह से यह कदम उठाया गया। हालांकि, कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी के भीतर उनकी बढ़ती लोकप्रियता भी इस फैसले की एक वजह हो सकती है। वहीं, राघव चड्ढा ने साफ कहा है कि वे जनता की आवाज उठाते रहेंगे और उन्हें कोई रोक नहीं सकता।

Raghav Chadha Networth: राघव चड्ढा की कुल संपत्ति

राघव चड्ढा पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट ( CA) रहे हैं और राजनीति में आने के बाद उन्होंने विधायक और राज्यसभा सांसद के रूप में काम किया है। उनकी आय का मुख्य स्रोत राजनीति ही माना जाता है। अगर उनकी कुल संपत्ति की बात करें, तो उनकी नेटवर्थ लगभग 50 लाख रुपये के आसपास बताई जाती है।

 संपत्ति का विवरण:

  • अचल संपत्ति: दिल्ली में एक घर, जिसकी कीमत करीब 36-37 लाख रुपये
  • बैंक बैलेंस: लगभग 30 से 40 हजार रुपये
  • निवेश: शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड में 6 लाख रुपये से अधिक
  • गाड़ी: 2009 मॉडल मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर
  • सोना: करीब 90 ग्राम, जिसकी कीमत लगभग 13 लाख रुपये

Parineeti Chopra Net Worth: परिणीति चोपड़ा की कमाई और लाइफस्टाइल

Parineeti Chopra Net Worth
Parineeti Chopra Net Worth (Source: Social Media)

राघव चड्ढा की पत्नी Parineeti Chopra बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उनकी कमाई राघव चड्ढा से कहीं ज्यादा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति करीब 60 करोड़ रुपये आंकी जाती है। उनकी आय का मुख्य जरिया फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं।

परिणीति चोपड़ा की संपत्ति:

लक्जरी घर: मुंबई में आलीशान अपार्टमेंट

महंगी कारें:

  • ऑडी A6
  • जगुआर XJL
  • ऑडी Q5

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की ए-लिस्ट अभिनेत्रियों में शामिल हैं और उनकी लाइफस्टाइल भी उसी स्तर की है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई : होली पर देसी कट्टे लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।