कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बुधवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पड़ोसी देशों के साथ भारत के संबंधों को नष्ट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी दोस्त के पड़ोस में रहना खतरनाक है।”
Mr Modi has destroyed the web of relationships that the Congress built and nurtured over several decades.
Living in a neighbourhood with no friends is dangerous. pic.twitter.com/OxGzzHoEYb
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 23, 2020
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि ” पीएम मोदी ने उन रिश्तों को नष्ट कर दिया है जो कांग्रेस ने कई दशकों में बनाए और और पोषित किए थे। दोस्तों के बिना पड़ोस में रहना खतरनाक है।”
राहुल की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत के संबंध चीन जैसे पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक खबर को भी सांझा किया है जिसमें बांग्लादेश के साथ कमजोर संबंधों पर एक रिपोर्ट का एक स्नैपशॉट भी शामिल है।
रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि चीन के साथ बांग्लादेश के संबंध अब कैसे मजबूत हो रहे हैं – भारत के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है जो पिछले कुछ महीनों से चीन के साथ सीमा गतिरोध में लगा हुआ है। पिछले कुछ महीनों में, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने विदेश नीति के अलावा कई मुद्दों पर भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना की है।


Download Android App
Download iOS App



