राहुल और केजरीवाल ने की LoC पार करने के लिए IAF के पायलटों की सराहना

Summary :

केजरीवाल ने कहा, मैं भारतीय वायुसेना के उन पायलटों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला कर हमें गौरवान्वित किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों द्वारा नियंत्रण रेखा पार करने और पाकिस्तान में बम गिराकर लौटने की खबरें सामने आने के बाद यह कार्रवाई करने वाले पायलटों की सराहना की है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मैं आईएएफ के पायलटों को सलाम करता हूं।”

वहीं, केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, “मैं भारतीय वायुसेना के उन पायलटों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला कर हमें गौरवान्वित किया है।”

kejriwal tweet on pak

पाकिस्तान ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन कर पाकिस्तानी सीमा में घुसपैठ की और पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) की जवाबी कार्रवाई के बाद विमान वापस लौट गए। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक आसिफ गफूर ने सुबह ट्वीट कर पुष्टि की कि वायुसेना के विमानों ने खैबर पख्तूनख्वा में बालाकोट के पास बम गिराएं हैं।

भारतीय वायुसेना की बड़ी कार्रवाई, PoK में आतंकी कैंपों पर बरसाए बम

Desk Team