कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अगले सप्ताह गुजरात में अलग-अलग रैलियां करेंगे। राहुल गांधी 15 एवं 19 अप्रैल को राज्य के कई स्थानों पर जनसभा करेंगे तथा प्रियंका 17 अप्रैल को बनासकांठा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
माना जा जा रहा है कि प्रियंका राज्य में प्रचार की शुरुआत करने से पहले अम्बाजी मंदिर में दर्शन करेंगी।
देश में लोकसभा चुनाव के लिये मतदान उत्साहवर्धक, NDA के लिये अच्छा संकेत : BJP
गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया, ‘‘राहुल गांधी 15 अप्रैल को राजुला (अमरेली लोकसभा क्षेत्र) में जनसभा करेंगे। 19 अप्रैल को वह बारदोली, दाहोद और पाटन में जनसभाएं करेंगे।’’
राहुल और प्रियंका के अलावा पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू भी 16 अप्रैल को साबरकांठा और गांधीनगर में रैलियां करेंगे।
गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा।


Download Android App
Download iOS App



