मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफानके रूप में आने का अनुमान है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘अम्फान’ च्रकवाती तूफान के मद्देनजर मंगलवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अपने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। कांग्रेस नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे लोगों को खतरे के बारे में आगाह करें एवं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में मदद करें।
कोरोना संकट के बीच ‘अम्फान’ तूफान देश में आ रहा है।मैं पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे अपने आसपास के लोगों को खतरे की चेतावनी दें और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद करे।
आप सभी सुरक्षित रहें।#AmphanCyclone pic.twitter.com/SNap06gHu9
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 19, 2020
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘ कोरोना संकट के बीच ‘अम्फान’ तूफान देश में आ रहा है। मैं पश्चिम बंगाल और ओडिशा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे अपने आसपास के लोगों को खतरे की चेतावनी दें और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद करे। आप सभी सुरक्षित रहें।’’
योगी सरकार के मंत्री का आरोप- कांग्रेस की बसों की लिस्ट में ऑटो और एंबुलेंस के नंबर शामिल
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण-दक्षिणपश्चिम दीघा से 670 किलोमीटर दूर स्थित यह तूफान उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा की तरफ बढ़ेगा और आज दोपहर या बुधवार शाम में ‘अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान’ का रूप लेकर पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों से टकराएगा।
मौसम विभाग ने आगाह किया है कि इस तूफान से बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि कई स्थानों पर रेल एवं सड़क मार्ग बाधित हो सकते हैं, बिजली एवं संचार के खंभे उखड़ सकते हैं और सभी प्रकार के ‘कच्चे’ घरों को अत्यंत नुकसान होगा। मौसम विभाग ने तैयार फसलों, बाग-बगीचों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई है।


Download Android App
Download iOS App



