राहुल का वार- आत्मनिर्भर बनकर खुद ही बचाए अपनी जान क्योंकि PM मोर के साथ व्यस्त

Summary :

राहुल ने एक ट्वीट में कहा, “ कोरोना संक्रमण के आंकड़े इस सप्ताह 50 लाख और सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख पार कर जायेगी। अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन है जिससे कोरोना देशभर में फैल गया।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों विभिन्न मुद्दों पर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच देश में बढ़ते कोविड-19 महामारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे-सीधे निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को कहा कि एक व्यक्ति के ‘अहंकार के कारण’ यह महामारी देश भर में फैल गई है।

राहुल ने एक ट्वीट में कहा, “ कोरोना संक्रमण के आंकड़े इस सप्ताह 50 लाख और सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख पार कर जायेगी। अनियोजित लॉकडाउन एक व्यक्ति के अहंकार की देन है जिससे कोरोना देशभर में फैल गया।”

उन्होंने प्रधानमंत्री पर कोविड-19 को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘मोदी सरकार ने कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान खुद ही बचा लीजिये क्योंकि प्रधानमंत्री मोर के साथ व्यस्त हैं।’’ उनका इशारा पीएम मोदी  द्वारा पिछले दिनों साझा किये गये उस वीडियो की तरफ था जिसमें प्रधानमंत्री मोर को दाना खिलाते दिख रहे हैं। उन्होंने एक कविता लिखकर यह वीडियो साझा किया था।
गौरतलब है कि राहुल का बयान ऐसे समय में आया है जब देश में कोरोना का स्तर पीक पर है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 48,46,428  तक पहुंच गई है वहीं अब तक इस वायरस से 79,722 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 48 लाख के पार, अब तक 80 हजार के करीब लोगों की मौत

Desk Team