राहुल का लोगों से छात्रों की आवाज बनने का आह्वान, NEET और JEE परीक्षा को बताया जीवन के साथ खिलवाड़

Summary :

राहुल ने लोगों से ‘स्पीकअप’ कार्यक्रम से जुड़कर उनकी (छात्रों की) आवाज बनने और सरकार पर परीक्षा स्थगित करने के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना महामारी के बीच संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) और राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के आयोजन को छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ बताते हुए लोगों से ‘स्पीकअप’ कार्यक्रम से जुड़कर उनकी (छात्रों की) आवाज बनने और सरकार पर परीक्षा स्थगित करने के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया है।

राहुल ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा “लाखों परेशान छात्रों के साथ अपनी आवाज जोड़िए। स्पीकअप फॉर स्टूडेंट सेफ्टी आज 10 बजे से। आइए, सरकार से छात्रों की बात सुनने की अपील करें।”

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर कहा “कोरोना महामारी में नीट और जेईई की परीक्षाएं करवाने का फैसला छात्र-छात्राओं को कोरोना के खतरे में धकेल रहा है। छात्र-छात्राओं पर मानसिक तनाव बढ़ रहा है; भाजपा सरकार छात्र शक्ति की आवाज सुन कर फैसला करें।”

रिया के इंटरव्यू के बाद सुशांत की बहन श्वेता का तीखा पलटवार, कहा- आत्मा को कैसे दोगी जवाब

Desk Team