कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के गुरुवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि राहुल बहुत साहसी व्यक्ति हैं और स्थानीय जनता के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, ”मेरा भाई, मेरा सबसे सच्चा दोस्त है। मैं जिन व्यक्तियों को जानती हूं उनमें वह सबसे साहसी व्यक्ति हैं। वायनाड, आप उनका खयाल रखिये।
राहुल ने वायनाड से भरा नामांकन, कहा-अपने पूरे अभियान में CPM के खिलाफ एक शब्द नहीं कहूंगा
वह आपको कभी शर्मिंदा नहीं होने देंगे।” राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर उनकी बहन प्रियंका, पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल तथा मुकुल वासनिक सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के साथ एक खुले वाहन में रोड शो किया।


Download Android App
Download iOS App




