कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि बाढ़ प्रभावित केरल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कामकाजी दिनों की संख्या 150 से बढ़ाकर 200 दिन की जाए ताकि लोगों को मदद मिल सके और पुनर्वास कार्यों में तेजी आए।
तोमर को लिखे पत्र में वायनाड से सांसद गांधी ने कहा, ‘‘केरल ने पिछले कुछ दशकों की सबसे भयावह बाढ़ का सामना किया है। भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण लोग बेघर हो गए हैं तथा हजारों मकानों को नुकसान पहुंचा है।’’ उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अतीत में भी प्राकृतिक आपदा प्रभावित इलाकों में मनरेगा के तहत कई विशेष प्रावधान किए हैं।
गांधी ने आग्रह किया कि केरल में भी रोजगार के लिए तय न्यूनतम दिनों की संख्या 150 से बढ़ाकर 200 दिन की जाए ताकि लोगों को मदद मिल सके और राज्य सरकार पुनर्वास काम में तेजी ला सके।


Download Android App
Download iOS App



