कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान ‘निवार’ के दस्तक देने की आशंका को देखते हुए मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘चक्रवाती तूफान ‘निवार’ तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में दस्तक दे रहा है। कृपया सुरक्षा संबंधी सभी कदमों का अनुसरण करें।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करें। घर के भीतर रहें, सुरक्षित रहें।’’ गौरतलब है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में परिवर्तित चुका है तथा इसके और विकराल रूप धरने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बताया कि तूफान बुधवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तट पर पहुंच सकता है।


Download Android App
Download iOS App



