‘2024 चुनावों में हुई वोट चोरी’, राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

Summary :

उन्होंने कहा कि देश में सत्ता विरोधी लहर यानी एंटी-इन्कम्बेंसी का असर कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों पर तो दिखता है, लेकिन बीजेपी के आते ही यह पूरी तरह गायब हो जाता है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उनके पास इन गड़बड़ियों को साबित करने के पुख्ता सबूत मौजूद हैं और वह शत-प्रतिशत श्योर हैं कि चुनावों के दौरान जनमत के साथ खिलवाड़ किया गया।

rahul gandhi press conference today

rahul gandhi press conference today : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी का आरोप है कि 2024 के आम चुनाव और हालिया विधानसभा चुनावों में भारी स्तर पर हेरफेर और धांधली की गई।

उन्होंने कहा कि देश में सत्ता विरोधी लहर यानी एंटी-इन्कम्बेंसी का असर कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों पर तो दिखता है, लेकिन बीजेपी के आते ही यह पूरी तरह गायब हो जाता है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उनके पास इन गड़बड़ियों को साबित करने के पुख्ता सबूत मौजूद हैं और वह शत-प्रतिशत श्योर हैं कि चुनावों के दौरान जनमत के साथ खिलवाड़ किया गया।

ज्ञानेश कुमार पर उठाए गंभीर सवाल

अपने राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे पांच दशकों से भारतीय राजनीति को देखते आ रहे हैं। इंदिरा गांधी के समय का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बांग्लादेश युद्ध की बड़ी सफलता के बाद भी उनके खिलाफ जनअसंतोष पनपा था। लेकिन मौजूदा समय में यह नियम बीजेपी पर लागू नहीं हो रहा।

इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पर सवाल उठाए और कहा कि उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने की है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग के बाकी आयुक्त भी स्पेशल समरी रिवीजन में हो रही गड़बड़ियों पर सवाल उठा रहे हैं।

“पहले वोट चोरी हुआ, फिर कानून और अब संस्थाएं”

विपक्ष के नेता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जब नागरिक का वोट सुरक्षित नहीं रहता, तो लोकतांत्रिक व्यवस्था चरमरा जाती है। उन्होंने कहा कि इस तरह से चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा बनाए जा रहे कानून पूरी तरह से अवैध हैं।

यह भी पढ़ें – मध्य प्रदेश : रिश्वत मांगने वाले दो विपणन अधिकारी सस्पेंड

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।