राहुल गांधी ने की पीयूष गोयल के इस्तीफे की मांग 

Summary :

NULL

कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पर कथित ‘घोटाले’ का आरोप लगाए जाने के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यह ‘जालसाजी और हितों के टकराव’ का मामला है और ऐसे में गोयल को मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। गौरतलब है कि भाजपा ने गोयल के खिलाफ लगे आरोपों को खारिज कर दिया है।

राहुल ने आज ट्वीट में आरोप लगाया, ”पीयूष गोयल का 48 करोड़ रुपये का घोटाला जालसाजी , हितों के टकराव और लालच का मामला है। सबूत सबके सामने हैं। इसके बावजूद मीडिया इस स्टोरी को नहीं छुएगा।” उन्होंने कहा , ”गोयल को इस्तीफा देना चाहिए।”

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 28 अप्रैल को कुछ कागजात सार्वजनिक कर आरोप लगाया था कि बिजली मंत्री रहते हुए गोयल ने अपनी कंपनी एक निजी कारपोरेट समूह को एक हजार गुना अधिक कीमत पर बेची और अपनी संपत्ति के ब्यौरे में इसका उल्लेख नहीं किया। भाजपा ने उनके आरोप को खारिज किया है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team