लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को निर्माण श्रमिकों से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने देश में मजदूरों की दयनीय स्थिति से उन्हें अवगत कराया – राहुल गांधी
राहुल गांधी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने देश में मजदूरों की दयनीय स्थिति से उन्हें अवगत कराया। इस मुलाकात के बाद उन्होंने अपने व्हाट्सएप चैनल पर कहा कि भारतीय श्रमिक हमारे देश की एक बड़ी ताकत हैं, जिन्होंने विकास में अहम योगदान दिया है। लेकिन आज वे दैनिक मजदूरी की अनिश्चितता, आर्थिक असुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और सामाजिक सुरक्षा के अभाव से जूझ रहे हैं।”
निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए बनाए गए कानून प्रभावी रूप से नहीं हो पा रहे हैं लागू
उन्होंने यह भी दावा किया कि निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए बनाए गए कानून प्रभावी रूप से लागू नहीं हो पा रहे हैं और वे बड़े पैमाने पर विफल हो रहे हैं।
श्रमिकों के अधिकारों के लिए हरसंभव तरीके से अपनी आवाज उठाऊंगा – पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने संकल्प लेते हुए कहा कि मैं श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए हरसंभव तरीके से अपनी आवाज उठाऊंगा।


Download Android App
Download iOS App



