वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हताश हो चुके हैं क्योंकि उन्होंने राफेल सौदा और कर्ज माफी को लेकर कारोबारी घरानों के बारे में जो ‘गलत’ बयानबाजी की थी वह वाष्प बनकर हवा में उड़ चुका है।
एक फेसबुक पोस्ट में जेटली ने कहा कि उनकी हताशा उस समय चरम पर पहुंच गई थी जब उन्होंने आम आदमी पार्टी को दिल्ली में चार सीटें देने की पेशकश यह सोचे बिना की थी कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ ‘खेल’ खेल रहे हैं।
UP में सातवें एवं अतिम चरण में PM मोदी समेत अब तक 166 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
जेटली ने कहा कि गांधी ने हारे व्यक्ति की तरह हताशा दिखाई है। मंत्री ने दावा किया कि भाजपा 2014 में मिले जनादेश के मुकाबले इस बार ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगी। जेटली के इस पोस्ट का शीर्षक ‘क्या कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए हैं?’ था।
उन्होंने कहा कि ‘न्यू इंडिया’ एक सकारात्मक भारत है और वह राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और तेदेपा की नकारात्मकता को स्वीकार नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App



