महाराष्ट्र कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा और शिवसेना की रैली को ‘‘बंटी और बबली’’ का शो बताया। इस रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया।
प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि अब देश की जनता का भरोसा इनसे (राजग से) उठ चुका है। राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने एक बयान में कहा कि देश ने ‘बंटी और बबली’ को लोगों को धोखा देते हुए देखा है। उन्होंने देश की जनता से इनसे बचने की अपील की।
उमा ने विपक्ष पर साधा निशाना , महागठबंधन को बताया ठगबंधन
दरअसल, ‘बंटी और बबली’ बॉलीवुड की एक फिल्म है, जिसमें दो चोरों की कहानी है।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राजग को सभी चुनावी सर्वेक्षणों में जीतता हुआ बताने वाली टिपप्णी का हवाला देते हुए सावंत ने कहा कि इससे यह साबित होता है कि सभी सर्वेक्षण भाजपा ने खुद कराए हैं।


Download Android App
Download iOS App



