कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रवासी संकट के बीच अपने घर पहुंचने की चाह में पैदल चलने वाले प्रवासियों के समर्थन में फिर आवाज उठाई है। वहीं, उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रवासी लोगों की मदद करने की अपील की है।
राहुल ने ट्वीट किया, अंधकार घना है कठिन घड़ी है, हिम्मत रखिए-हम आपको निराश नहीं करेंगे। हम आपकी आवाज उठाएंगे ताकि सरकार सुने क्योंकि यह देश की साधारण जनता नहीं, ये देश का स्वाभिमान है..हम आपको नीचा नहीं देखने देंगे।
अंधकार घना है कठिन घड़ी है, हिम्मत रखिए-हम इन सभी की सुरक्षा में खड़े हैं। सरकार तक इनकी चीखें पहुँचा के रहेंगे, इनके हक़ की हर मदद दिला के रहेंगे। देश की साधारण जनता नहीं, ये तो देश के स्वाभिमान का ध्वज हैं… इसे कभी भी झुकने नहीं देंगे। pic.twitter.com/bBf48DiluY
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 14, 2020
सड़कों पर पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर का सफर घर जाने के लिए निकले प्रवासियों को प्राथमिकता नहीं देने के लिए कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, देश की सड़कों पर त्राहीमाम की स्थिति है। महानगरों से मजदूर भूखे प्यासे, पैदल अपने छोटे छोटे बच्चों और परिवार को लेकर चले जा रहे हैं।
राशन कार्ड के बिना भी प्रवासी मजदूरों को मुफ्त में अनाज देगी मोदी सरकार
ऐसा लगता है जैसे व्यवस्था ने इनको त्याग दिया हो। मई की धूप में सड़कों पर चल रहे लाखों मजदूरों का तांता लगा हुआ है। रोज ऐक्सिडेंट हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि यूपी सरकार 20,000 बसों को चलाए ताकि ये लोग अपने घरों तक सुरक्षित पहुंच सकें।
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस सदस्यों से कहा, उप्र की सभी जिला-शहर इकाइयों से मेरा आग्रह है कि इन जरूरतमंद लोगों की मदद कार्य और तेज कर दीजिए। पूरी ताकत लगा दीजिए। ये सेवा का वक्त है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इन हिंदुस्तानी भाइयों के साथ खड़ा है।


Download Android App
Download iOS App



