कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। इस क्रम में सोमवार को उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने तंज कर कहा कि 1 नौकरी, 1000 बेरोजगार, क्या कर दिया देश का हाल।
1 नौकरी, 1000 बेरोज़गार,
क्या कर दिया देश का हाल।https://t.co/CN00TWbqQ3— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 24, 2020
राहुल ने ट्वीट कर कहा कि “1 नौकरी, 1000 बेरोजगार, क्या कर दिया देश का हाल।” इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक खबर को भी शेयर किया है जिसमे कहा गया है कि सरकारी पोर्टल पर एक हफ्ते में 7 लाख लोगों ने नौकरी के लिए आवेदन किया है।
वहीं इससे पहले राहुल ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों से कहा कि ”जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने देश के युवाओं से ये वादा किया था कि 2 करोड़ युवाओं को वो रोजगार देंगे। हर साल बहुत बड़ा सपना दिखाया लेकिन सच्चाई कुछ और निकली। नरेंद्र मोदी की नीतियों ने 14 करोड़ लोगों को बेरोजगार बना दिया है।”
कांग्रेस नेता ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि “मोदी सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन जैसे गलत फैसले लिए हैं। इन सभी की वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है। जिसकी वजह से सच्चाई यह है कि भारत अब अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे सकता है।


Download Android App
Download iOS App



