अनुच्छेद 370 पर बोले राहुल गांधी – सरकार के फैसले से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा

Summary :

आर्टिकल 370 को समाप्त करते ही जम्मू-कश्मीर के अलावा देश के सभी हिस्सों में लोगों ने केंद्र सरकार के इस फैसला का खुले दिल से स्वागत किया।

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाए जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले को संविधान का उल्लंघन बताया है। राहुल ने ट्वीट कर इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
राष्ट्रीय एकीकरण एकतरफा रूप से जम्मू और कश्मीर को तोड़कर, चुने हुए प्रतिनिधियों को कैद करके और हमारे संविधान का उल्लंघन करके आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। यह राष्ट्र अपने लोगों द्वारा बनाया गया है, न कि भूमि के भूखंडों द्वारा। कार्यकारी शक्ति के इस दुरुपयोग का हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर प्रभाव है।


सोमवार को अमित शाह ने राज्यसभा में एक संकल्प पत्र पढ़कर बताया है कि राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया है। आर्टिकल 370 को समाप्त करते ही जम्मू-कश्मीर के अलावा देश के सभी हिस्सों में लोगों ने केंद्र सरकार के इस फैसला का खुले दिल से स्वागत किया। 

जम्मू-कश्मीर पर संसद में जो हो रहा है वो संवैधानिक त्रासदी : कांग्रेस

वहीं आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल को पेश किया था। इस दौरान विपक्ष ने इस बिल के खिलाफ जोरदार बहस की। सोमवार को भी जब राज्यसभा में ये बिल आया तो कांग्रेस ने इसका विरोध किया। कांग्रेस की ओर से राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन बताया था।

Desk Team