भारत जोड़ो न्याय यात्रा में BJP-RSS पर राहुल गांधी का तंज

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में BJP-RSS पर राहुल गांधी का तंज

rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नफरत फैला रहे हैं जबकि प्यार इस देश के डीएनए में है। राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ दो दिन के विराम के बाद रविवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फिर से शुरू हुई।

Highlights:

  • अन्य राज्यों से संबंधित होने के आधार पर पसंद नहीं करते
  • भिन्न विचार रखने वाले लोग शांति और सौहार्द से रहते
  • मुझे अपना आधिकारिक आवास खाली करने के लिए कहा गया

रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी चौक पर एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ‘‘भविष्य की पीढ़ी के लिए एक ऐसा हिंदुस्तान चाहती है जहां नफरत और हिंसा न हो।’’ कांग्रेस सांसद ने दावा किया, ‘‘वर्तमान में, देश के हर कोने में नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है। कुछ लोग कहते हैं कि वे दूसरों को उनकी भाषा के आधार पर पसंद नहीं करते हैं जबकि कुछ लोग कहते हैं कि वे दूसरों को अन्य राज्यों से संबंधित होने के आधार पर पसंद नहीं करते हैं। ऐसे विचार देश को कमजोर करेंगे।’’

देश में अलग-अलग धर्म और भिन्न विचार रखने वाले

गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आरएसएस नफरत फैला रहे हैं, जबकि प्यार इस देश के डीएनए में है। इस देश में अलग-अलग धर्म और भिन्न विचार रखने वाले लोग शांति और सौहार्द से रहते हैं।’’ उन्होंने हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की। गांधी ने दावा किया कि पूर्वोत्तर राज्य में गृहयुद्ध चल रहा है और केंद्र सरकार इस पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जब मैं वहां (मणिपुर) गया, तो मेइती समुदाय के लोगों ने मुझसे कुकी सुरक्षाकर्मियों को न लाने के लिए कहा, जबकि कुकी ने मेइती सुरक्षाकर्मियों के लिए भी यही बात कही।’’ उनके वाहन पर चढ़ने वाले बच्चों को टॉफी देते हुए, गांधी ने एक लड़की से पूछा कि क्या वह न्याय चाहती है या अन्याय। इस पर लड़की ने जवाब दिया, ‘‘न्याय।’’

Untitled 1 copy 92

संसद में कई बार उठा चुके हैं मुद्दा

लड़की ने गांधी से यह भी कहा कि वह ‘‘मोहब्बत का हिंदुस्तान’’ चाहती है क्योंकि वह भारत से बहुत प्यार करती है। सेना में भर्ती की ‘अग्निवीर’ योजना की आलोचना करते हुए गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी सुनिश्चित करेगी कि 1.50 लाख युवाओं को न्याय मिले। उन्होंने कहा, ‘‘सभी रक्षा ठेके (उद्योगपति गौतम) अडाणी को दिए जा रहे हैं। जब मैंने संसद में यह मुद्दा उठाया, तो मेरी सदस्यता रद्द कर दी गई और मुझे अपना आधिकारिक आवास खाली करने के लिए कहा गया। मुझे उनके घर की जरूरत नहीं है क्योंकि मैं लोगों के दिलों में रहता हूं।’’

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की वजह

अपने संबोधन के दौरान गांधी ने भीड़ को एक फोन दिखाया और कहा कि यह चीन में निर्मित है, जबकि इसे भारत में ‘‘अंबानी जैसे लोगों’’ द्वारा बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘चीन वाले और अंबानी ऐसे फोन से पैसा कमा रहे हैं। मैं चाहता हूं कि यह फोन छत्तीसगढ़ में निर्मित हो।’’ गांधी ने दावा किया कि चूंकि, मीडिया किसानों की मौत, श्रमिकों की समस्याओं आदि जैसे मुद्दों को नहीं दिखाता है जबकि अडाणी और अंबानी के बच्चों की शादियों और विश्व कप क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करता है इसलिए उन्होंने लोगों से सीधे जुड़ने के लिए ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू करने का फैसला किया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + fifteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।