कांग्रेस सांसद राहुला गांधी की आज सुल्तानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी होगी। उनके खिलाफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि का केस चल रहा है। बीजेपी नेता ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। बीते दिनों कोर्ट ने राहुल गांधी को जमानत दी थी।
20 फरवरी को मिली थी जमानत
चुनाव के दौरान गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी मामले में बीती 20 फरवरी को राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुई थी। मानहानि मामले में सुल्तानपुर की कोर्ट में राहुल गांधी को 25000 रुपये की सिक्योरिटी और 25 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत मिली। राहुल गांधी उन दिनों उत्तर प्रदेश में ही अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे थे।
क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला 4 अगस्त 2018 का है. कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज के रहने वाले विजय मिश्रा ने कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस दर्ज कराया गया था। आरोप था कि राहुल गांधी ने 15 जुलाई 2018 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित पीसी में भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
इस मामले में विजय मिश्रा की ओर से वकील संतोष पांडेय ने केस दायर किया था, जिसमें कोर्ट ने 16 दिसंबर 2023 को राहुल के खिलाफ वारंट जारी किया था.इस मामले में विजय मिश्रा की ओर से वकील संतोष पांडेय ने केस दायर किया था, जिसमें कोर्ट ने 16 दिसंबर 2023 को राहुल के खिलाफ वारंट जारी किया था। बता दें कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में पर्याप्त सबूत मिलते हैं तो उनको अधिकतम 2 साल की सजा हो सकती।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



