इस समय कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रतापगढ़ पहुंच गई है। बता दें राहुल को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। खुली जीप के ऊपर खड़े होकर राहुल लोगों का अभिवावादन स्वीकार कर रहे हैं।
- Bharat Jodo Nyay Yatra के प्रतापगढ़ पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
- राहुल को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी
- सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया
पिछड़ी जाति के लोगों का हर मारने का कार्य- राहुल गांधी
आपको बता दें शहर में कई स्थानों पर राहुल गांधी के ऊपर फूल बरसाए गए। उनके साथ वाहन पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, मोना मिश्रा आदि हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में उम़ड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि देश में 50 फीसदी पिछड़ी जाति और 15 फीसदी दलित लोग रहते हैं। भारत में आदिवासियों की संख्या आठ प्रतिशत है। मोदी सरकार आदिवासी, दलित और पिछड़ी जाति के लोगों का हर मारने का कार्य कर रही है।
पहले Rahul Gandhi की यात्रा पहुंची वाराणसी
दरअसल, इससे पहले शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। राहुल ने यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन भी किए थे। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी और उनकी टीम को मंदिर में कैमरा के साथ एंट्री करने नहीं दिया।साथ ही फोटो नहीं जारी करने का आरोप भी लगाया था। हालांकिकां, ग्रेस के इन आरोपों को मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने सिरे से खारिज कर दिया था।


Download Android App
Download iOS App






