भाजपा ने राहुल गांधी पर राजनीतिक लाभ के मकसद से जातीय हिंसा को हवा देने के लिए उकसावे के मॉडल पर काम करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की राजनीति के आगे पस्त हो जाएंगे। गौरतलब है कि राहुल ने महाराष्ट्र के पुणे में हुई हिंसा को लेकर आज भाजपा और आरएसएस पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि भारत के लिए उनका फासीवादी दृष्टिकोण है कि दलितों को समाज के निचले पायदान पर रहना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल दलित वोटों पर निशाना साधती रही है जबकि मोदी समुदाय की प्रगति पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि राहुल अपने परिवार और पार्टी की तरफ से माफी मांगे।
राव ने ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष और प्रधानमंत्री दोनों के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए लिखा, राहुल गांधी का तुष्टीकरण का मॉडल 2014 के चुनाव में बुरी तरफ विफल रहा। राहुल गांधी राजनीतिक लाभ की खातिर जातीय हिंसा को हवा देकर 2019 के लिए उकसावे के मॉडल पर काम कर रहे हैं। राहुल गांधी आपकी नकारात्मक राजनीति एक बार फिर नरेंद्र मोदीजी की विकास की राजनीति के आगे पस्त हो जाएगी। उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, राहुल गांधी, आपने सथा में रहते हुए 60 सालों तक केवल दलित वोटों पर ध्यान दिया, उनकी प्रगति पर नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकास पर ध्यान दे रहे हैं, उन्हें उद्यमियों के रूप में बढ़वा दे रहे हैं। तुच्छ राजनीति के लिए आपको शर्म आनी चाहिए। समय आ गया है कि आप अपने परिवार और पार्टी की तरफ से माफी मांगे।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



