राहुल ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार की मदद के लिए आरटीआई कानून कमजोर किया जा रहा है

Summary :

आटीआई कानून में संशोधन से जुड़ा विधेयक पिछले दिनों संसद से पारित होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की मदद करने के मकसद से इस कानून को कमजोर किया जा रहा है।

सूचना के अधिकार (आटीआई) कानून में संशोधन से जुड़ा विधेयक पिछले दिनों संसद से पारित होने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार की मदद करने के मकसद से इस कानून को कमजोर किया जा रहा है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ” सरकार आरटीआई को कमजोर कर रही है ताकि भ्रष्टाचार को मदद दी जाए। ” गांधी ने यह भी कहा, ”अजीब बात है कि आमतौर पर शोर मचाने वाली भ्रष्टाचार विरोधी भीड़ अचानक से गायब हो गयी है।” गौरतलब है कि सूचना का अधिकार संशोधन विधेयक को पिछले दिनों संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के भारी विरोध के बीच पारित किया गया।

सिद्धरमैया बोले – भाजपा का सरकार बनाना ‘खरीद फरोख्त की जीत’

विपक्ष और कई आरटीआई कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सरकार इस संशोधन के जरिये आरटीआई कानून को कमजोर कर रही है। दूसरी तरफ, सरकार का कहना है कि वह पारदर्शिता, जन भागीदारी और सरलीकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा यह संशोधन भी इसी क्रम में लाया गया है। 

Desk Team