अमेरिका की धमकियों के बाद भी ‘डिजिटल कर’ लागू रखेगा फ्रांस

Summary :

यह मुख्यत: उन कंपनियों के लिये है जो ऑनलाइल विज्ञापन बेचने के लिये उपभोक्ताओं की सूचनाओं का इस्तेमाल करती हैं।

पेरिस : फ्रांस ने अमेरिका की धमकियों के बाद भी गूगल और फेसबुक जैसी बड़ी डिजिटल कंपनियों के ऊपर लगाये गये ऐतिहासिक कर को वापस नहीं लेने का संकेत दिया है। फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रुनो ली मेयर ने कहा कि डिजिटल कर लागू रहेगा। 

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर के फ्रांस के डिजिटल कर को बेवकूफी बताते हुए कहा है कि वह इसके बदले में फ्रेंच वाइन पर कर लगाएंगे। मेयर ने ट्रंप की टिप्पणी के मद्देनजर कहा, ‘‘फ्रांस हर स्थिति में इसे लागू रखेगा।’’

मेयर के कार्यालय के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘डिजिटल गतिविधियों पर सब जगह कोई कर आरोपित करान हम सबके लिए एक चुनौती है।’’ उन्होंने कहा कि यह कर एक तात्कालिक कदम है क्योंकि इस विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय कर समझौते पर बातचीत चल रही है। फ्रांस ने इस सप्ताह तीन प्रतिशत की दर से डिजिटल कर लागू किया है। यह मुख्यत: उन कंपनियों के लिये है जो ऑनलाइल विज्ञापन बेचने के लिये उपभोक्ताओं की सूचनाओं का इस्तेमाल करती हैं। अभी गूगल, अमेजन, फेसबुक, एपल, एयरबीएनबी और उबर जैसी कंपनियां फ्रांस जैसे देशों में कारोबार करने के एवज में बेहद कम कर का भुगतान करते हैं। कर से बचने के लिये अधिकांश कंपनियां यूरोपीय संघ के किसी ऐसे देश में क्षेत्रीय मुख्यालय बनाते हैं जहां कर अपेक्षाकृत निम्न है। 

Desk Team