कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन कृषि कानूनों पर ‘खेती का खून’ नाम से एक बुकलेट जारी की। इसको जारी करते हुए राहुल ने कहा कि सरकार की कोशिशों के बावजूद किसान थकने वाले नहीं हैं क्योंकि ‘‘वे प्रधानमंत्री से ज्यादा समझदार हैं।’’ इसपर अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को खून शब्द से बहुत प्यार है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, कांग्रेस को खून शब्द से बहुत प्यार है। मैं याद दिलाना चाहता हूं कि आप खेती का खून कह रहे हैं परन्तु आपने खून का खेल खेला विभाजन के समय लाखों लोग मरे, क्या वो खून नहीं था? कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि 4-5 परिवार देश पर हावी हैं। देश पर अब किसी परिवार का राज नहीं है। 125 करोड़ जनता का राज है, ये परिवर्तन हुआ है। 50 साल कांग्रेस ने सरकार चलाई तो एक ही परिवार की सरकार चली।
राहुल गांधी ने जारी की ‘खेती का खून’ बुकलेट, कहा- कृषि क्षेत्र पर पूंजीपतियों का हो जाएगा एकाधिकार
उन्होंने कहा, कांग्रेस का खेल क्या है? कल किसान और सरकार के बीच 10वें राउंड की चर्चा है। कैसे भी करके उसे असफल करना है क्योंकि कांग्रेस नहीं चाहती की किसान की समस्या का समाधान हो। किसान और सरकार की वार्ता सफल हो, ये कांग्रेस नहीं चाहती।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं राहुल गांधी से सवाल पूछ रहा हूं कि अगर आज देश का किसान गरीब रहा तो किसकी नीति से गरीब रहा? 50 साल कांग्रेस ने जो विनाशकारी नीति चलाई उसके चलते किसान गरीब रहा। उसकी उपज का कभी मूल्य नहीं दिया। प्रकाश जावड़ेकर से पहले बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राहुल गांधी से चीन मुद्दे को लेकर सवाल करते हुए कांग्रेस पर झूट बोलने का आरोप लगाया था।


Download Android App
Download iOS App



