नए कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन लगातार सातवें दिन जारी है। वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा है। राहुल ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय को दुगनी करने वादा किया लेकिन सूट-बूट की सरकार ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह ‘झूठ और सूट-बूट की सरकार’ है।
कहा- किसान की आय दुगनी होगी।
किया- ‘मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी।
झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार। pic.twitter.com/anSiQ8Zird
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 2, 2020
किसानों के प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए राहुल ने ट्वीट कर कहा “कहा- किसान की आय दुगनी होगी। किया- ‘मित्रों’ की आय हुई चौगुनी और किसान की होगी आधी। झूठ की, लूट की, सूट-बूट की सरकार।”
उल्लेखनीय है कि नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 35 किसान संगठनों की चिंताओं पर गौर करने के लिए एक समिति गठित करने के सरकार के प्रस्ताव को मंगलवार को किसान प्रतिनिधियों ने ठुकरा दिया। सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई उनकी लंबी बैठक बेनतीजा रही। इन कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के निकट पिछले एक सप्ताह से प्रदर्शन कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



